Kokan Ngo

   अखण्ड भारत हिन्दू सेना संगठन

1. ट्रस्ट द्वारा समाज सुधार एवं देश की प्रगति प्रसार करना व उनके विकास व सुरक्षा हेतु पूर्ण निष्ठा भाव से पुलिस प्रशासन का सहयोग करना व सूचना पहुँचाना। सम्पूर्ण भारत में संस्था का विस्तार करना।
2. ट्रस्ट द्वारा देश के जन समुदाय की सुरक्षा व्यवस्था हेतु कुशल सहायता दल तैयार कर आपातकाल / आवश्यकता पड़ने पर सहयोग करना।
3. संस्था का उद्देश्य निर्धन, निराश्रित व विकलांग, अनाथ, महिला एवं पुरुष व बच्चों की सेवा करना व उनके भोजन, कपड़े व निःशुल्क आवास व्यवस्था करना व वृद्धाश्रम, अनाथाश्रम, नारी निकेतन आदि की उचित व्यवस्था करना।
4. संस्था का उद्देश्य निर्धन व असहाय छात्रों के लिये आवास, शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना व उसका संचालन करना व गरीब बच्चों के लिये निःशुल्क किताब कॉपी व ड्रेस आदि की व्यवस्था करना।
5. गरीब कन्याओं की शादी कराना व उनकी शादी में सहयोग करना। सामूहिक विवाह का आयोजन करना।
6. संस्था का जगह-जगह गर्मियों में प्याऊ, रात्रि में रैन बसेरे व वृद्ध तथा असहाय लोगों के लिये वृद्धाश्रम, अनाथाश्रम, गौशाला व निःशुल्क चिकित्सालय की व्यवस्था करना।
7. संस्था का उद्देश्य लोगों में स्वावलम्बन एवं आत्म निर्भरता की भावना उत्पन्न करते हुए दैनिक जीवन की बुनियादी सुविधाओं को दिलाने की व्यवस्था करना/कराना। जैसे निःशुल्क चिकित्सालय, पेय जल, सफाई, स्वच्छ जल की व्यवस्था करना।

   






नवीनतम समाचार और गतिविधियाँ

हमारे हाल के NGO कार्यक्रम और सामाजिक पहल

स्व० श्री ठा० यशपाल सिंह #गोरा_पहलवान_जी की
13वीं पुण्य_तिथि पर:  01/02/2026

आज स्व० श्री ठा० यशपाल सिंह #गोरा_पहलवान_जी की 13वीं #पुण्य_तिथि पर राजस्व विभाग व गोरा पहलवान फाउंडेशन द्वारा सभागार मंडलायुक्त, अलीगढ़ में आयोजित


UGC कानून के विरोध में 30 जनवरी शाम 5 बजे

#Aligarh #UGC कानून के विरोध में 30 जनवरी शाम 5 बजे रामलीला मैदान से गांधी पार्क तक मशाल यात्रा निकाली जाएगी, 3 फरवरी सुबह 10 बजे को यूजीसी कानून की अर्थी सुभाष चौक घंटा घर से डीएम कार्यालय पर जलाई जाएगी!.


Social Welfare NGO Programme

वृद्धाश्रम

अनुभव, सम्मान और स्नेह से भरा सुरक्षित आश्रय, जहाँ बुज़ुर्गों को मिलता है अपनापन, देखभाल, स्वास्थ्य सुविधा, भावनात्मक सहयोग और शांत, गरिमापूर्ण जीवन जीने का अवसर हर दिन।

Education Support NGO Programme

अनाथ आश्रम

आशा, संरक्षण और संस्कारों का केंद्र, जहाँ बेसहारा बच्चों को मिलता है सुरक्षित वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रेमपूर्ण देखभाल, नैतिक मार्गदर्शन और उज्ज्वल भविष्य के लिए सशक्त जीवन की नई दिशा।

Health Initiative NGO Programme

सामूहिक विवाह

सामाजिक एकता और संस्कारों का पावन आयोजन, जहाँ सादगी, समानता और सहयोग के साथ नवदंपत्तियों को सम्मानपूर्वक विवाह सूत्र में बाँधकर जीवन की नई, सुखद और सशक्त शुरुआत कराई जाती है।

Health Initiative NGO Programme

गौशाला

गौमाता की सेवा, संरक्षण और संवर्धन का पवित्र स्थल, जहाँ गायों को सुरक्षित आश्रय, पौष्टिक आहार, चिकित्सा सुविधा और करुणामय देखभाल के साथ सम्मानपूर्ण जीवन प्रदान किया जाता है।

Health Initiative NGO Programme

शैक्षिक सहायता

ज्ञान, मार्गदर्शन और अवसरों की मजबूत नींव, जिसके माध्यम से जरूरतमंद विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अध्ययन सामग्री, मार्गदर्शन और आत्मनिर्भर भविष्य की दिशा में निरंतर सहयोग प्रदान किया जाता है।

Health Initiative NGO Programme

निःशुल्क चिकित्सालय

सेवा, करुणा और मानवता का केंद्र, जहाँ जरूरतमंदों को बिना किसी शुल्क के गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपचार, दवाइयाँ, जाँच सुविधाएँ, विशेषज्ञ परामर्श और स्वस्थ, सम्मानपूर्ण जीवन की आशा प्रदान की जाती है।.

Director

हमारे अध्यक्ष

मैं, दीपक शर्मा आज़ाद, आप सभी राष्ट्रभक्तों, मातृशक्ति, युवाओं और कार्यकर्ताओं का हृदय से अभिनंदन करता हूँ। अखण्ड भारत हिन्दू सेना की स्थापना का मूल उद्देश्य केवल एक संगठन खड़ा करना नहीं था, बल्कि एक ऐसे वैचारिक और सांस्कृतिक आंदोलन को सशक्त करना था, जो सनातन धर्म, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सेवा के मूल्यों पर आधारित हो। भारत केवल एक भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि एक जीवंत संस्कृति और विचारधारा है। हमारी सनातन परंपरा हमें “सर्वे भवन्तु सुखिनः” का संदेश देती है। इसी भावना के साथ अखण्ड भारत हिन्दू सेना समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, सुरक्षा और संस्कार पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारा विश्वास है कि जब समाज संगठित, जागरूक और आत्मनिर्भर होगा, तभी राष्ट्र सशक्त बनेगा।

आज का समय चुनौतियों से भरा हुआ है। सामाजिक विघटन, सांस्कृतिक विस्मृति और नैतिक मूल्यों का पतन हमारे सामने गंभीर प्रश्न खड़े करता है। ऐसे समय में हिन्दू समाज का संगठित होना अत्यंत आवश्यक है। अखण्ड भारत हिन्दू सेना का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र, धर्म और समाज को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है। हमारा संगठन गरीबों, असहायों, वृद्धों और अनाथों की सेवा, कन्या विवाह सहयोग, गौ रक्षा, धार्मिक एवं राष्ट्रीय आयोजनों तथा जन-जागरण अभियानों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास कर रहा है।

दीपक शर्मा आजाद
संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष - अखण्ड भारत हिन्दू सेना
🏗️ हमारे बारे में
Saksham


अखण्ड भारत हिन्दू सेना संगठन

अखण्ड भारत हिन्दू सेना संगठन, संस्था रजिस्ट्रेशन क्रमांक 293/22 अलीगढ़ एक राष्ट्रवादी, सांस्कृतिक और सामाजिक संगठन है, जिसका उद्देश्य भारत की प्राचीन सनातन संस्कृति, हिंदू मूल्यों और राष्ट्रीय एकता की रक्षा एवं संवर्धन करना है। यह संगठन “अखंड भारत” की संकल्पना को साकार करने हेतु समर्पित है, जिसमें संपूर्ण भारत एक सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और वैचारिक रूप से एकजुट राष्ट्र के रूप में स्थापित हो। हमारा संगठन हिंदू समाज में जागरूकता, एकता और आत्मगौरव की भावना को प्रोत्साहित करता है। अखण्ड भारत हिन्दू सेना संगठन, अलीगढ़ का मानना है कि भारत की शक्ति उसकी संस्कृति, परंपराओं और धर्मनिरपेक्षता में निहित है, जहाँ सभी समुदायों के बीच सद्भाव बना रहे, लेकिन सनातन संस्कृति की जड़ों को सशक्त किया जाए। संगठन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करना है। हम शिक्षा, सेवा, संस्कार और संगठन के सिद्धांतों पर कार्य करते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करते हैं। संगठन द्वारा समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक सेवा अभियान, राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन, धार्मिक जागरूकता अभियान और जनहित से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं।




🌟

हमारा नज़रिया

संस्था का उद्देश्य पर्यावरण सुधार हेतु जागरूकता शिविरों का आयोजन कर नागरिकों को पर्यावरण विकास के लिये प्रेरित करना एवं जगह-जगह वृक्षारोपण कराना एवं पर्यावरण रक्षा गोष्ठियों का आयोजन कर बढ़ते प्रदूषण को कम करने का हर सम्भव प्रयास करना तथा सामाजिक वानिकी कार्यक्रम को चलाना व पर्यावरण की बहाली पर बल देना।.

🚀

हमारा विशेष कार्य

संस्था का उद्देश्य स्कूली बच्चों, छात्रों, युवाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों को प्रेरणा दायक प्रसंगों से अवगत कराना एवं उनके नैतिक, सामाजिक व मानसिक स्तर को ऊँचा उठाने के उद्देश्य से बैठकी भाषण मालाओं, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं, सेमिनारों, सभाओं, अन्य प्रतियोगिताओं, अध्ययन एवं शोध कार्य, खेलकूद, दर्शनीय एवं पर्यटन स्थल के भ्रमण कार्यक्रमों, प्रदर्शनी, कार्यक्रमों व कला से जुड़े विभिन्न पहलुओं जैसे पेंटिंग, मूर्तिकला, अभिनय कला, लेखन, नृत्य, गायन वादन एवं व्यवसायिक कला का प्रचार व प्रसार करना।

फोटो गैलरी